{"_id":"6a834377926de7417e039d48","slug":"police-surveillance-was-everywhere-in-the-village-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163036-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गांव में चप्पे चप्पे रही पुलिस की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गांव में चप्पे चप्पे रही पुलिस की निगरानी
विज्ञापन
रूढ़ा धमरूआ गांव में तैनात पुलिसकर्मी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर। मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा का घर गांव की शुरूआत में है। इसके बाद अन्य ग्रामीणों के घर हैं। आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती के हत्या के बाद गांव में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। सोमवार को पूरा गांव छावनी में तब्दील नजर आया। गांव की सीमा शुरू होते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस का पहरा देखने को मिला।
सीओ अनूप सिंह इंद्रावती के घर के बाहर खड़े नजर आए। सुबह 7:30 बजे एसडीएम जलालपुर मधुमिता सिंह व तहसीलदार हरीराम पहुंचे। करीब आठ बजे डीएम ईशा प्रिया एडीएम ज्योत्सना बंधु के साथ पहुंचीं। वाहन से उतरने के बाद तीनों अधिकारी सीधे इंद्रावती की तस्वीर के पास पहुंचे और उनको पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आईपीएस आशुतोष मिश्रा को भीड़ से अलग ले जाकर कुछ बातचीत की। करीब 30 मिनट परिवार के साथ समय बिताने के बाद डीएम अपने काफिले के साथ जिला मुख्यालय वापस रवाना हो गईं।
इसके बाद बारी-बारी से तमाम जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों व करीबियों ने इंद्रावती को श्रद्धांजलि दी। 10 बजे के बाद इंद्रावती का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या के लिए रवाना किया गया। गांव के अनिल कुमार मिश्रा और रमाकांत यादव ने बताया कि आईपीएस आशुतोष मिश्रा और इंद्रावती गांव से जुड़े रहते थे। वह गांव के छोटे-बड़े कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। गांव में किसी को जरूरत पड़ने पर एक फोन पर मदद के लिए उपलब्ध रहते थे। ग्रामीणों ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
लोगों में भय और आक्रोश
पुलिस अधिकारी की मां की हत्या और लूटपाट की वारदात ने क्षेत्र में भय का माहौल बना है, जिसके चलते आम जनता में पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। यह घटना न केवल एक व्यक्तिगत त्रासदी है, बल्कि इसने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। लाेगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई। लोगों का कहना है कि जब एक पुलिस अधिकारी का परिवार सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिक कैसे सुरक्षित रह सकते हैं।
कल आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती की हत्या के बाद राजनीतिक दलों की सक्रियता बढ़ गई है। सपा व बसपा के बाद अब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय 19 अगस्त को शाम साढ़े चार बजे उनके घर पहुंचेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष केके यादव ने दी।