{"_id":"6a5bb415af3bf0001509b8f9","slug":"body-of-a-teacher-from-the-government-engineering-college-found-in-ayodhya-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-160887-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक का अयोध्या में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के शिक्षक का अयोध्या में मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के नटकहा गांव निवासी अरुण वर्मा (34) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। अरुण शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। शाम करीब सात बजे अयोध्या जनपद के गोसाईगंज क्षेत्र स्थित श्रृंगी ऋषि घाट पर वह मृत मिले। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
पिता जियाराम वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे अरुण वर्मा बाइक से घर से निकले थे। उन्होंने बताया था कि वह सुल्तानपुर में कमला नेहरू इंस्टीट्यूट में कागजों का सत्यापन कराने के लिए जा रहे हैं। वह राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में शिक्षक थे। इसके बाद शाम करीब छह बजे ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह ने फोन कर श्रृंगी ऋषि घाट पर शव मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी है।
परिजनों का कहना है कि अरुण का सुल्तानपुर जाने का कार्यक्रम था ऐसे में उनका शव गोसाईगंज क्षेत्र के श्रृंगी ऋषि घाट पर कैसे पहुंचा, यह समझ से परे है। इसी वजह से परिजनर घटना को लेकर कई आशंकाएं जता रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। अरुण वर्मा का विवाह वर्ष 2024 में सृष्टि वर्मा से हुआ था। उनके कोई संतान नहीं है। बड़े भाई विनय कुमार बस्ती में बीएसएनएल से जुड़े कार्य में लगे हैं। घटना के बाद मां श्यामकली, पत्नी सृष्टि वर्मा और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।