फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Water level in Sarayu drops, preparations to stop erosion speed up

Ambedkar Nagar News: सरयू के जलस्तर में कमी, कटान रोकने की तैयारी तेज

Sat, 18 Jul 2026 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Water level in Sarayu drops, preparations to stop erosion speed up
.बाढ़ कार्यखंड के ​अ​धिकारियों के साथ संभावित कटान स्थल का जायजा लेते एसडीएम आलापुर धर्मेंद्र स
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले एक सप्ताह से लगातार हो रही वृद्धि के बाद शनिवार को कमी आने से तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों और किसानों ने राहत की सांस ली है। नदी का जलस्तर 55 सेंटीमीटर घटकर 83.23 मीटर पर पहुंच गया है, हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान से 2.33 मीटर नीचे बह रही है। जलस्तर में आई इस कमी के बावजूद, प्रशासन ने निगरानी और कटान रोधी कार्यों को तेज कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण मांझा क्षेत्र के ग्रामीणों में बाढ़ और कटान की आशंका बनी हुई थी। शनिवार को जलस्तर में गिरावट के बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई। प्रशासन ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए कटान स्थलों पर बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड अयोध्या द्वारा इटौरा ढोलीपुर और सराय हंकार के पास उन स्थानों पर जहां कटान की संभावना है, बंबू क्रेट लगाने के लिए भूमि समतलीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ कार्य खंड के अवर अभियंता फागू चौहान ने बताया कि जलस्तर कम होते ही कटान को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किए जा रहे हैं।
एसडीएम ने तटवर्ती गांवों का किया निरीक्षण : उपजिलाधिकारी आलापुर धर्मेंद्र सिंह ने बाढ़ कार्य खंड अयोध्या के अभियंता अंशुल वर्मा और अवर अभियंता फागू चौहान के साथ मांझा कम्हरिया, आराजी देवारा, इटौरा ढोलीपुर और सराय हंकार जैसे संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संभावित कटान स्थलों का बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा कार्यों में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed