{"_id":"69d7dc7fa601eddbc6063d13","slug":"both-district-coordinators-had-one-months-salary-deducted-due-to-tender-irregularities-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-154040-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: टेंडर गड़बड़ी में दोनों जिला समन्वयकों का एक माह का वेतन कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: टेंडर गड़बड़ी में दोनों जिला समन्वयकों का एक माह का वेतन कटा
विज्ञापन
सात अप्रैल को अमर उजाला में प्रकाशित खबर।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में खाद्य सामग्री आपूर्ति के 2.66 करोड़ के टेंडर में हुई अनियमितता के मामले में दोनों जिला समन्वयकों का एक माह का वेतन काटा गया है। साथ ही दोबारा अनियमितता मिलने पर बिना नोटिस सेवा समाप्त करने की चेतावनी दी गई है। अमर उजाला में लगातार प्रकाशित हो रहीं खबरों के बाद यह कार्रवाई की गई है।
कस्तूरबा आवासीय विद्यालयों में खाद्यान्न आपूर्ति के टेंडर को शक्ति इंटरप्राइजेज बस्ती ने अनुमानित लागत 2,66,25,000 रुपये के मुकाबले मात्र 22,580 रुपये की बोली लगाकर प्राप्त कर लिया था। इसकी शिकायत आदिशक्ति इंटर प्राइजेज जौनपुर की ओर से डीएम को की गई थी। इसके बाद डीएम अनुपम शुक्ला ने बीते शनिवार को टेंडर निरस्त करने के साथ फर्म को ब्लैक लिस्ट कराने और संबंधित विभागीय कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश दिए थे।
इस मामले में बीएसए शैलेश कुमार पटेल ने जिला समन्वयक एमआईएस विपुल सिंह व जिला समन्वयक एमडीएम-प्रभारी बालिका शिक्षा सत्य प्रकाश मौर्य को नोटिस देकर जवाब मांगा था। बृहस्पतिवार देर शाम डीएम की संस्तुति के बाद बीएसए ने दोनों का एक-एक माह का वेतन काट दिया है, साथ ही चेतावनी भी दी गई है। बीएसए ने बताया कि डीएम की आदेश के बाद यह कार्रवाई की गई है।
Trending Videos