{"_id":"6a381e759b41e4716f025271","slug":"car-collided-with-a-train-dragged-for-100-meters-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-159002-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मालगाड़ी से टकराई कार, 100 मीटर तक घिसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मालगाड़ी से टकराई कार, 100 मीटर तक घिसटी
विज्ञापन
टांडा के अरखापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास मौजूद रेलवे के इंजन से क्षतिग्रस्त कार।-ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सद्दरपुर। टांडा रेलवे लाइन पर रविवार सुबह छह बजे एक मालगाड़ी से कार टकरा गई। चालक की लापरवाही के कारण हुए इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक को कोई चोट नहीं आई है। मालगाड़ी कार को करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। यह घटना अरखापुर रेलवे क्रॉसिंग लेवल-टू पर हुई।
मालगाड़ी टांडा रेलवे लाइन पर एनटीपीसी से अकबरपुर जा रही थी। अरखापुर निवासी नवीन कनौजिया (38) कार में सीएनजी भरवाने अलीगंज पेट्रोल पंप जा रहे थे। अरखापुर गांव की ओर से आ रही कार के चालक ने मालगाड़ी के इंजन चालक के हॉर्न को अनसुना कर दिया। कार चालक ने मानव रहित क्रॉसिंग पार करने का प्रयास किया, तभी मालगाड़ी वहां पहुंच गई। टक्कर के बाद कार मालगाड़ी के इंजन में फंस गई। इसी दौरान कार का गेट खुलने से चालक नीचे उतरने में सफल रहा।
मालगाड़ी कार को रेल लाइन पर करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए आगे जाकर रुकी। ग्रामीणों ने बांस की मदद से इंजन में फंसी कार को बाहर निकाला और रेलवे लाइन से नीचे उतारा। इसके बाद ट्रेन करीब दो घंटे बाद आगे बढ़ सकी। स्टेशन अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि घटना के बाद रेल इंजन का परीक्षण किया गया, जिसमें कोई नुकसान नहीं पाया गया। हादसे मं कार चालक भी बच गया है।