{"_id":"6a381f2ae2381278ac0ac030","slug":"salaries-of-two-employees-were-stopped-due-to-disorder-at-the-phc-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-159026-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पीएचसी में अव्यवस्था पर दो कर्मियों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पीएचसी में अव्यवस्था पर दो कर्मियों का वेतन रोका
विज्ञापन
रविवार को पीएचसी जमुनीपुर में निरीक्षण के दौरान रजिस्टर देखे सीएमओ। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित जन आरोग्य मेले का सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान एक पीएचसी में जहां बड़ी-बड़ी घास देख उन्होंने नाराजगी जताई। वहीं, दूसरी पीएचसी में सफाई न होने पर सफाई कर्मचारी व दवाओं का रख रखाव ठीक न होने पर फार्मासिस्ट का एक दिन का वेतन रोक दिया है।
रविवार सुबह 11 बजे सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने अकबरपुर के जमुनीपुर स्थित पीएचसी का निरीक्षण किया। जहां पर उस समय तक 14 मरीजों का उपचार किया गया था। यहां पर अस्पताल में बड़ी-बड़ी घास देखने के सीएमओ ने नाराजगी जताई। पता चला कि यहां पर कोई सफाई कर्मी नहीं है। इसके बाद ग्राम प्रधान से बात कर सफाई कर्मी से सफाई कराने की बात की गई। यहां लगे हैंडपंप से गंदा पानी आ रहा था, इसपर सीएमओ ने चिकित्सक को इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद सीएमओ ने इब्राहीमपुर के बड़ागांव पीएचसी का निरीक्षण किया, जहां दोपहर एक बजे तक 28 मरीज देखे गए थे। यहां पर भी साफ-सफाई बेहतर नहीं मिली। इस पर उन्होंने सफाई कर्मी रोहित का एक दिन का वेतन रोक दिया। वहीं दवा वितरण कक्ष में दवाओं का रख-रखाव ठीक न मिलने पर फार्मासिस्ट रमेश का भी एक दिन का वेतन बाधित कर दिया है। सीएमओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां पाई गई हैं, उनको समय से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं।