{"_id":"6a381df080c20952e2057f81","slug":"people-exhausted-by-the-heat-and-humidity-all-day-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-158999-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: दिनभर तपिश और उमस से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: दिनभर तपिश और उमस से बेहाल रहे लोग
विज्ञापन
रविवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर सहित कई क्षेत्रों में शनिवार देर शाम हुई बारिश लोगों को गर्मी से राहत नहीं दिला सकी। रविवार को दिनभर तपिश और उमस से लोग बेहाल रहे। अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रविवार सुबह बादल छाए देख लोगों को बारिश और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, बादल छंट गए और धूप की तपिश बढ़ने लगी। दोपहर तक भीषण गर्मी और उमस से लोग पसीने में तरबतर नजर आए। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हुई।
गर्मी के कारण लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ी है। रविवार को अवकाश होने के कारण ओपीडी बंद थी। इमरजेंसी में दोपहर एक बजे तक 20 मरीजों को भर्ती किया गया। इसमें ज्यादातर मरीज पेट दर्द व उल्टी-दस्त से पीड़ित थे। इमरजेंसी में अकबरपुर के गौसपुर की रहने वाली कोमल सिंह, रामपुर सकरवारी की निर्मला देवी, सुल्तानपुर के खोजापुर निवासी संजू देवी, मालीपुर के सल्लाहपुर निवासी श्रीमती देवी व पुलिस लाइन निवासी रोहित को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. अभय ने बताया कि मौसम के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है।