{"_id":"6a3a558f0fe4b44f4f0b4698","slug":"video-thharamaka-sathal-oura-sakal-ka-pasa-sharab-ka-thakana-ka-varathha-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थलों और स्कूल के पास शराब की दुकान का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक स्थलों और स्कूल के पास शराब की दुकान का विरोध
धार्मिक स्थलों और स्कूल के पास शराब की दुकान का विरोध
ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, दुकान न खुलने देने की मांग
अंबेडकरनगर। बेवाना क्षेत्र के मुसईतपुर गांव में प्रस्तावित देशी शराब की दुकान को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। मंगलवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दुकान को तत्काल अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार प्रस्तावित दुकान के निकट कई प्रमुख धार्मिक स्थल एवं एक प्राथमिक विद्यालय स्थित है। दुकान से करीब 10 मीटर की दूरी पर श्मशान घाट, 50 मीटर पर बाल बाबा ब्रह्मस्थान, 150 मीटर पर शहीद बाबा देवस्थान, 180 मीटर पर स्वयंभू झारखंडेश्वर महादेव मंदिर, 200 मीटर पर संकट मोचन हनुमान मंदिर तथा लगभग 250 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय मौजूद है। ऐसे में यहां शराब की दुकान संचालित होना जनभावनाओं के विपरीत है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि दुकान को जल्दबाजी में आवंटित किया गया है और इसे एक आवासीय भवन में संचालित करने की तैयारी की जा रही है। उनका कहना है कि इससे महिलाओं, बच्चों और युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा तथा क्षेत्र की शांति और सामाजिक वातावरण प्रभावित हो सकता है। वेदमणि तिवारी ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े स्थलों के निकट शराब की दुकान खोले जाने से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उत्कर्ष तिवारी ने कहा कि दुकान खुलने से बहन-बेटियों की सुरक्षा और सामाजिक वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। वहीं सभाजीत मौर्य ने बच्चों पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव की आशंका जताई, जबकि सुनील तिवारी ने धार्मिक स्थलों के समीप शराब की दुकान खोले जाने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो वे आगे व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे।
डीएम कार्यालय की ओर से ग्रामीणों को मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।