{"_id":"6a3a3fbddbfe79934201e771","slug":"video-abdakaranagara-ma-kacaga-va-librara-sacalka-ka-thae-jaega-natasa-daema-esapa-na-kaya-narakashhanae-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों को दिए जाएंगे नोटिस, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में कोचिंग व लाइब्रेरी संचालकों को दिए जाएंगे नोटिस, डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण
लखनऊ में कोचिंग में हुई अग्निकांड की घटना के बाद अंबेडकरनगर में संचालित लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा, आधारभूत सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए मंगलवार को डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने रामेश्वर लाइब्रेरी उसरहवा, परफेक्ट डिजिटल लाइब्रेरी, सौम्या लाइब्रेरी शहजादपुर, एसएस फाउंडेशन क्लासेज शहजादपुर तथा सिग्मा ट्यूटोरियल्स कोचिंग क्लासेज का भ्रमण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। इसमें सुरक्षा मानक नदारद मिले। जिन भवनों में कोचिंग व लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है वहां भी नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा है।
डीएम ईशा प्रिया ने सभी संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब लेने के निर्देश दिए। साथ ही अनुपालन न करने वालों की कोचिंग व भवन सील करने की चेतावनी दी। एसपी प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रहें तथा प्रवेश और निकास गतिविधियों की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक सतर्कता बरतने और सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, सीओ नीतीश तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।