{"_id":"6a3a3eff28ab8fb7f309342f","slug":"video-abdakaranagara-ma-ghaghara-natha-ma-dabna-sa-yavaka-ka-mata-paravara-para-tata-thakha-ka-pahaugdha-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में घाघरा नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अंबेडकरनगर में टांडा कोतवाली क्षेत्र के अजमेरी बादशाह गांव निवासी युवक की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, अजमेरी बादशाह गांव निवासी बंटी लाल (36) पुत्र पाचू मंगलवार सुबह करीब नौ बजे फूलपुर स्थित बरामशहीद के पास घाघरा नदी में नहाने के लिए गए थे। ग्रामीणों के अनुसार उनकी साइकिल और कपड़े नदी किनारे बरामशहीद के पास मिले, जिसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई।
करीब 11 बजे नहाने वाले स्थान से लगभग एक किलोमीटर दूर फूलपुर नदी किनारे पानी में उनका शव उतराता हुआ मिला। सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
बताया जाता है कि मृतक अपने पीछे पत्नी और एक बच्ची को छोड़ गया है। वह चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले ही उसके बड़े भाई की भी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। लगातार दो भाइयों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।