सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Rain overhead, the city's drains clogged with garbage

Ambedkar Nagar News: बरसात सिर पर, कचरे से पटे शहर के नाले

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Rain overhead, the city's drains clogged with garbage
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट अकबरपुर नगर पालिका की ओर से बनाया गया नाला।संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मानसून की दस्तक से पहले ही अकबरपुर नगर क्षेत्र में जलभराव का खतरा मंडराने लगा है। नगर पालिका प्रशासन भले ही बड़े नालों की सफाई पूरी होने का दावा कर रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। शहर के कई नाले सफाई के बाद भी कूड़ा-कचरा और गाद से पटे पड़े हैं, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।

नगर पालिका परिषद अकबरपुर क्षेत्र में 237 छोटी नालियां, 34 मंझोले और पांच बड़े नाले हैं। इनमें लोरपुर बड़ा नाला, राबीबहाउद्दीनपुर, शहजादपुर और मुरादाबाद क्षेत्र के प्रमुख नाले शामिल हैं। अयोध्या मार्ग, टांडा मार्ग के नालों की सफाई पिछले दिनों कराई गई थी, लेकिन एक बार फिर यह नाले कूड़े से पटने लगे हैं। पहली ही तेज बारिश में जलनिकासी व्यवस्था जवाब दे देती है और लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी गांधीनगर, शास्त्रीनगर, मिर्जापुर, मीरानपुर और रसूलाबाद जैसे वार्डों में देखने को मिलती है, जहां हर वर्ष जलभराव से लोगों का जनजीवन प्रभावित होता है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते नालों की सफाई नहीं हुई तो इस बार भी बारिश के दौरान सड़कों और घरों में पानी घुसने की नौबत आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर नगर पालिका की ओर से राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पास नाला बनाया गया है। यह नाला जब से बना है इसकी नियमित सफाई नहीं कराई जाती है, जिससे नाले में कूड़ा करकट भरा है। इसके चलते इसका पानी बारिश के दिनों में बारिश में सड़क तक भर जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। इसके बाद भी इसकी सफाई नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं कुछ हिस्सा टूट भी गया है लेकिन अभी तक बना नहीं है।
विज्ञापन


टांडा मार्ग पर मेहरोत्रा पंप के पास से गुजरा नगर पालिका का बड़ा नाला तमसा नदी में गिरता है। इस नाले में मीरानपुर, मुरादाबाद समेत आसपास के अन्य मोहल्लों का गंदा पानी आती है। यह नाला अभी भी कूड़े से पटा हुआ है। दूसरी ओर सफाई न होने से अपशिष्ट भी तमसा नदी में गिर रहे हैं।
बारिश से पहले पूरी होगी सफाई
नगर पालिका की ओर छोटे व बड़े नालों की सफाई करा दी गई है। अब सिर्फ 20 प्रतिशत ही सफाई का काम बचा है। बारिश से पहले सब करा लिया जाएगा। जहां पर दोबारा सफाई की आवश्यकता होगी वहां फिर से काम कराया जाएगा।

- राजमणि ईओ, नगर पालिका परिषद अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed