सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power supply to the city along with 120 villages was also disrupted

Ambedkar Nagar News: शहर के साथ 120 गांवों की भी बिजली आपूर्ति रही ठप

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
Power supply to the city along with 120 villages was also disrupted
बसखारी में टूटे खंभे की मरम्मत करते बिजलकर्मी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी में बिजली की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। आंधी-तूफान के बाद खंभे टूटने, ट्रांसफार्मर फुंकने तो कहीं अंडरग्राउंड केबल में खराबी आने से जिले के शहरी क्षेत्र से ग्रामीण इलाकों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को गर्मी में तमाम मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बिजली की समस्या से परेशान व्यापारियों ने रविवार को प्रदर्शन कर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।

बसखारी कस्बे में शुक्रवार को आई आंधी के कारण बिजली के चार खंभे टूट गए थे। तीन दिन बीत जाने के बाद भी इन खंभों को बदला नहीं जा सका, जिसके कारण एक हजार से अधिक आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोग बेहाल हैं। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार बाल्मीकि ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए रविवार दोपहर में बसखारी पूर्वी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापार मंडल के बसखारी अध्यक्ष राजेश कुमार सोनी ने बताया कि बसखारी से जहांगीरगंज मार्ग पर पोस्ट ऑफिस के सामने दो खंभे, टांडा रोड नगर के पास दो खंभे, और ब्लॉक के पीछे तीन पोल खराब होने के साथ ही एबीसी केबल भी खराब है। तीन दिन बीत जाने के बाद भी विभाग इसे ठीक नहीं कर सका है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही जेई अनिल वाल्मीकि बिजली कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जल्द ही खराबी दूर करने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विज्ञापन

मरैला बिजली घर की बिजली व्यवस्था पिछले चार दिनों से पूरी तरह चरमरा गई है। शुक्रवार रात करीब 10 बजे 33 हजार बिजली घर का जंपर जल गया, जिसके कारण शहजादपुर, दोस्तपुर, पहितीपुर मार्ग और नवगवां, इटरौरा, बेवाना, कलुआकौरा, मुसईपुर, जगदीशपुर, कूढामोहमदगढ़, सस्पना, अटंगी, मुबारकपुर, मुखियहवां, इब्राहिमपुर, धौरहरा, सिसवा, टिकरिया, रामपुर सकरवारी, हसनपुर, शिवराजपुर, अहलादे, शिवरानाली, कुर्चा, गौहन्ना सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई थी। एक घंटे के अथक प्रयास के बाद फाॅल्ट को ठीक कर रात 11 बजे बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। हालांकि, इसके तुरंत बाद शहजादपुर कस्बे में एक ट्रांसफार्मर फुंकने से चौक क्षेत्र में फिर से बिजली गुल हो गई। करीब ढाई बजे तक शहरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को देर रात तक जागना पड़ा। रात तीन बजे आपूर्ति पूरी तरह सुचारू होने के बाद ही लोग सो पाए। इस समस्या के कारण सोशल मीडिया पर भी बिजली गुल होने की कई पोस्ट तैरती रहीं।
सुलेमपुर संवाद के अनुसार, शनिवार शाम टांडा क्षेत्र में आई आंधी के कारण सुलेमपुर फीडर के एकडल्ला, रूपईपट्टी, चौरे का पूरा और हुसैनपुर गांव में करीब आठ बिजली के खंभे टूट गए। इससे हुसैनपुर गिरंट, साबुकपुर, सिसवा, चौबेकापुरा, मिश्रौलिया, साबुकपुर, पिपरी, दौलतपुर, त्रिमुहानी समेत करीब 10 गांवों की बिजली रविवार शाम साढ़े चार बजे ठप हो गई। पूरी रात बिजली कर्मी फाॅल्ट को ठीक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन खंभे न लगने के कारण आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। हालांकि सुबह आठ बजे बिजली के खंभे लगाने और तार ठीक करने का काम शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी से कुछ स्थानों पर बिजली के खंभे टूटने से आपूर्ति बाधित हुई थी। खंभों को लगवाकर आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
निर्माणाधीन बिजली लाइन का किया निरीक्षण
अंबेडकरनगर। टांडा से मरैला तक करीब 12 किलोमीटर निर्माणाधीन बिजली लाइन का शनिवार की शाम अधीक्षण अभियंता वर्क्स अयोध्या विनय कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव से तेजी से निर्माण करने की निर्देश दिए। कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। संबंधित फर्म के कर्मियों को भी दिशा निर्देश दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता मीटर संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी व बिजली कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed