{"_id":"6a56736e21da6c935002c2ca","slug":"collision-between-trailer-and-e-rickshaw-driver-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-160614-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ट्रेलर व ई रिक्शा की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ट्रेलर व ई रिक्शा की टक्कर, चालक की मौत
Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
राजमार्ग पर न्योतरिया बाईपास के निकट ट्रेलर के पास मौजूद भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के न्योतरिया बाईपास पर मंगलवार शाम को तेज रफ्तार ट्रेलर से टकराकर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। उसमें सवार आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग किछौछा दरगाह से जियारत कर लौट रहे थे। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बेवाना निवासी मो. हुसैन ने मंगलवार सुबह सिवरानाली निवासी अनिल (45) का ई रिक्शा किछौछा दरगाह जाने के लिए बुक कराया था। ई रिक्शा में मो. हुसैन के साथ उनकी साली प्रवीण बानो, बेटियां राबिया (17), नूरसबा (16), राबिया फातिमा (17), बेटी सुभानी (6) व बेटा रब्बानी (5) सवार थे। बाद में चालक अनिल ने अपनी पत्नी ज्योति और तीन वर्षीय बेटे को भी किछौछा बुला लिया था।
शाम करीब चार बजे सभी लोग ई रिक्शा से लौट रहे थे। न्योतरिया बाईपास पर सर्विस लेन से टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय टांडा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। कुछ यात्री ई रिक्शा में फंस गए जबकि कुछ दूर उछलकर गिरे।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। लोगों ने ई रिक्शे में फंसे घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने चालक अनिल को मृत घोषित कर दिया। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चालक भाग निकलने में कामयाब रहा।
ओवरलोड था ई रिक्शा
चार सवारी के परिमट पर ई रिक्शा में नियम विरुद्ध चालक सहित नौ लोग बैठे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो ई रिक्शा चालक की आगे सीट पर भी सवारी बैठी थी। ऐसे में ट्रेलर आने पर वह ई रिक्शा का स्टेरिंग नहीं मोड़ पाया और ट्रेलर की चपेट में आ गया।
ट्रेलर की चपेट में आने से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई है। उसमें सवार अन्य नौ लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया गया है। ट्रेलर को कब्जे में लिया गया है।
नितीश कुमार तिवारी, सीओ सिटी