सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Crowds gathered at petrol pumps amid rumours

Ambedkar Nagar News: अफवाहों के बीच पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Crowds gathered at petrol pumps amid rumours
टांडा में फाइन फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल लेने के लिए पहुंचे लोग।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बीच बेतहाशा मांग से हालात बिगड़ गए हैं। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के पंपों पर नो फ्यूल के बैनर लटकने लग गए हैं। जहां फ्यूल की उपलब्धता है, वहां लोगों की भारी भीड़ के कारण व्यवस्थाएं बेपटरी हो रही हैं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस की मौजूदगी में वितरण कराया जा रहा है।
Trending Videos



अकबरपुर शहर में बुधवार देर रात तक लोग पेट्रोल पाने के लिए सड़कों पर नजर आए। रात करीब 10 बजे शहर के टांडा मार्ग स्थित अमन पेट्रोल पंप की लाइटें बंद करनी पड़ी और रास्ते को ट्रक और जेसीबी लगाकर अवरुद्ध करना पड़ा। जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर 300 से अधिक बाइकर्स और कार चालक उमड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की भीड़ इस कदर बढ़ गई कि कोतवाल श्रीनिवास पांडेय टीम के साथ पहुंचे। करीब 11 बजे तक लाइन लगवाकर वितरण कराया। इसके बाद पंप बंद करना पड़ा। सुबह होते ही एक बार फिर लोगों की भीड़ पंपों पर उमड़ना शुरू हो गई। दोपहर होते-होते जगमोहन और मल्होत्रा फिलिंग स्टेशन को छोड़कर टांडा मार्ग पर सभी पंप ड्राई हो गए।

अयोध्या मार्ग पर सौरभ फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल के लिए मारामारी मची रही। शाम तक यही हालात बने रहे। जगमोहन फिलिंग स्टेशन पर रुक-रुककर बिक्री की गई। जमुनीपुर क्षेत्र के शिवाजी फिलिंग स्टेशन पर बुधवार शाम से ही ईंधन नहीं है।

अकबरपुर के राबी बहाउद्दीनपुर के नमन पांडेय बृहस्पतिवार दोपहर टांडा मार्ग स्थित देवांश पेट्रोल पंप पर फ्यूल लेने पहुंचे लेकिन यहां उपलब्धता न होने के कारण इन्हें निराश होना पड़ा। नमन ने बताया कि अधिक मांग के कारण जरूरतमंद लोगों को भटकना पड़ रहा है। पर्याप्त उपलब्धता के बावजूद लोग स्टोर करने के लिए अधिक पेट्रोल-डीजल खरीद रहे हैं।


ज्यादातर पंपों पर स्टॉक खत्म
बसखारी क्षेत्र में जलालपुर मार्ग पर दमयंती पेट्रोल पंप, अकबरपुर मार्ग पर इंडियन ऑयल के पंप, जहांगीरगंज मार्ग पर यादव फिलिंग स्टेशन पर बुधवार रात से ही डीजल-पेट्रोल खत्म हो चुका है। बरियावन बाजार और किछौछा में पंपों पर पेट्रोल मिल रहा लेकिन डीजल नहीं है। किसान डीजल लेने के लिए केन लेकर भटक रहे हैं। पेट्रोल पंप संचालकों ने बाइक के लिए 200 रुपये व कार चालकों के लिए 500 रुपये की लिमिट तय कर दी है।

टांडा में सुधरे हालात पर भीड़ बरकरार
टांडा क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हालात सुधरने लगे हैं। बुधवार को जहां केवल फाइन फिलिंग स्टेशन हयातगंज टांडा पर ही पेट्रोल मिल रहा था, वहीं अब मेला फिलिंग स्टेशन थिरुआपुल, सावित्री फिलिंग स्टेशन आसोपुर, चंद्रावती फिलिंग स्टेशन अलीगंज, विंध्याचल फिलिंग स्टेशन सेम्हरिया और एनटीपीसी के पास स्थित पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है। पंपों पर भोर से ही बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉली और जरी केन लेकर घंटों लाइन में लगे रहे।



सिंचाई-कटाई के लिए डीजल लेने पहुंचे किसान
जलालपुर तहसील क्षेत्र के मुंडेहरा शनिचरी बाजार स्थित पंप पर सुबह से तेल भरने के लिए लोग पहुंचना शुरू हो गए। किसान गन्ने की सिंचाई, गेहूं की कटाई और मड़ाई के लिए केन और ट्रैक्टर ट्रॉलियों में डीजल लेने के लिए पहुंचे। रफीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर नो फ्यूल का बोर्ड लगा रहा। लालपुर दक्षिणी निवासी बृजेश सिंह यादव ने बताया कि तेल की किल्लत नहीं है फिर भी लोग स्टोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed