{"_id":"69c64fb100964ffa3d01a039","slug":"video-abdakaranagara-ma-bhae-paragata-kapal-ka-capaiya-sa-gaja-mathara-nakal-shabha-yatarae-2026-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंजे मंदिर, निकली शोभा यात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में भए प्रगट कृपाला की चौपाइयों से गूंजे मंदिर, निकली शोभा यात्राएं
अंबेडकरनगर में अकबरपुर क्षेत्र के शहजादपुर स्थित श्री रामजानकी मंदिर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। अकबरपुर, जलालपुर, टांडा और बसखारी क्षेत्रों में भव्य शोभा यात्राएं निकाली गईं। इस अवसर पर लोग भक्तिमय माहौल में सराबोर रहे।
अकबरपुर के श्रीराम जानकी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर में उमड़ पड़ी। भक्तों ने भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर को आकर्षक ढंग से फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
दोपहर में भगवान श्रीराम के जन्म के समय विशेष आरती और पूजन किया गया। जैसे ही जन्म का समय हुआ, पूरे मंदिर परिसर में “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।
इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। श्री राम जन्मोत्सव के मौके पर जलालपुर नगर और देहात में जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विश्व हिंदू परिषद के द्वारा 5 किलोमीटर का शोभायात्रा निकाली गई।
पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी के पावन जन्म दिवस पर नव संवत्सर स्वागत समारोह समिति टांडा के तत्वावधान में प्रभु श्री रामचंद्र जी के बाल स्वरूप की भव्य झांकी धूमधाम से बाजे गाजे के साथ श्री राम रंगमंच चौक टांडा से निकाली गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।