फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   District coordinator's salary withheld due to negligence

Ambedkar Nagar News: लापरवाही पर जिला समन्वयक का वेतन रोका

Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
District coordinator's salary withheld due to negligence
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान मौजूद डीएम व अन्य अ​धिकारी। सूचना व
अंबेडकरनगर। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रमों को लेकर बृहस्पतिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ईशा प्रिया ने संचारी रोग अभियान की समीक्षा की। राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम में लापरवाही मिलने पर डीएम ने जिला समन्वयक रक्षाराम का वेतन रोकने हुए जांच समिति गठित कर आख्या शासन को भेजने के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा बसखारी में सात जुलाई को निजी अस्पताल में महिला की इलाज के बाद हुई मौत के मामले में डीएम सख्त रहीं। उन्होंने महिला को अस्पताल ले जाने वाली आशा के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने सभी सीएचसी प्रभारियों से क्षेत्र में खुले निजी अस्पतालों की जांच करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होंने नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विशेष स्वच्छता अभियान, नालियों की सफाई, एंटी लार्वा रसायनों का छिड़काव, फॉगिंग, चूना व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में जलभराव, गंदगी व मच्छरों के प्रजनन की संभावना हो, वहां तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। डीपीआरओ उपेंद्र कुमार पांंडेय को झाड़ियाें की कटाई कराने, शत प्रतिशत उथले हैंडपंपों का चिह्नीकरण कर उन पर लाल निशान लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा डीसी मनरेगा अनूप सिंह को तालाबों की सफाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश। इस दौरान सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार, एसीएमओ डॉ. रामानंद, सीएमएस डॉ. पीएन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed