फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Suspicious death of a young man working in a sweet factory

Ambedkar Nagar News: मिठाई कारखाने में काम करने वाले युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Thu, 16 Jul 2026 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a young man working in a sweet factory
बसखारी। बसखारी क्षेत्र के टांडा मार्ग स्थित एक मिठाई कारखाने में काम करने वाले युवक की बुधवार रात में हालत बिगड़ गई। पहले उसे निजी अस्पताल और फिर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने कारखाना मालिक व उसकी पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

राजेसुल्तानपुर के बलरामपुर निवासी राहुल (32) पिछले करीब डेढ़ वर्ष से बसखारी में टांडा मार्ग स्थित आदर्श हरी मटर व बूंदी भंडार के कारखाने में काम कर रहा था। कारखाना संचालक अरविंद मोदनवाल के अनुसार राहुल बुधवार रात ताड़ी और शराब पीने के बाद सो गया था। देर रात वह अचेत अवस्था में मिला। रात करीब एक बजे उसे बसखारी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भर्ती करने से इन्कार कर दिया गया। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुबह राहुल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया। मृतक के भाई पप्पू प्रजापति ने अरविंद मोदनवाल व उनकी पत्नी आरती पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्रार्थनापत्र दिया। परिजनों का कहना है कि राहुल के साथ पहले भी कारखाने में मारपीट की जाती थी। जब वह काम छोड़कर घर लौटने की बात करता था तो उसकी मजदूरी रोक ली जाती थी। राहुल ने इस संबंध में कई बार अपने परिवार को जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर आरती ने भी थाने में प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर कस्बा प्रभारी प्रेम बहादुर यादव मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की। सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर जांच की जा रही है। कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed