{"_id":"6a59118bdb7f97e01e019c28","slug":"farmer-who-went-to-graze-goats-dies-due-to-lightning-strike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-160735-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से बकरी चराने गए किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली गिरने से बकरी चराने गए किसान की मौत
विज्ञापन
हौसिला प्रसाद।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। बारिश के बीच बृहस्पतिवार सुबह जलालपुर के पेठिया हलीमपुर गांव में खेत में बकरियां चरा रहे किसान हौसिला प्रसाद बिजली की चपेट में आने से झुलस गए। परिजन उन्हें आननफानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में मातम पसरा है।
पेठिया हलीमपुर निवासी हौसिला प्रसाद (57) बृहस्पतिवार सुबह रोज की तरह बकरियां चराने खेत गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। बादल गर्जने के साथ बारिश शुरू हुई और इसी दौरान बिजली सीधे उनके ऊपर गिर गई। बिजली गिरते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर खेत में बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्हें तत्काल 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हौसिला प्रसाद परिवार के मुखिया थे और खेती-बाड़ी के साथ पशुपालन कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके दो विवाहित पुत्र और एक पुत्री हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई शुरू की गई है। तहसील प्रशासन की ओर से रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। एसडीएम राहुल गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत योजना के तहत आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी।