सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Drunken father-in-law turns monster: Beats daughter-in-law to death in UP following an argument over selling f

शराबी ससुर बना हैवान: यूपी में बहू को पीट-पीटकर मार डाला, खेत बेचने को लेकर हुई कहासुनी; खो बैठा आपा

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 10 Jun 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

रसूलपुर गांव में शराब पीने और जमीन बेचने के विवाद के बीच एक महिला की उसके ससुर द्वारा बांस के डंडे से पिटाई किए जाने के बाद मौत हो गई। घटना बच्चों को लेकर हुई कहासुनी के दौरान हुई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की है।

Drunken father-in-law turns monster: Beats daughter-in-law to death in UP following an argument over selling f
ससुर बना हैवान। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

इब्राहिमपुर क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को शराब पीने और खेत बेचने का विरोध करने वाली बहू की उसके ही ससुर ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों के बच्चों के पड़ोस में निर्माणाधीन घर से साहुल उठा लेने के मामूली विवाद में हुई कहासुनी पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।





परिजनों के अनुसार आरोपी श्रीपति वर्मा लंबे समय से शराब का आदी है। शराब की लत पूरी करने के लिए वह अक्सर जमीन बेचता रहता था। उसकी बहू मृतका निशा वर्मा (24) पत्नी रोहित वर्मा लगातार इसका विरोध करती थी और परिवार की बची हुई संपत्ति को बचाने की कोशिश कर रही थी। यही बात उसे ससुर की आंखों में खटकने लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बहू निशा को डांटना शुरू कर दिया

बुधवार दोपहर निशा के दो मासूम बेटे ओम और आदित्य खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंच गए जहां मकान निर्माण का काम चल रहा था। खेल-खेल में बच्चे निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला साहुल उठा लाए।  पड़ोसी ने इसकी शिकायत श्रीपति वर्मा से की। मामूली बात पर श्रीपति ने बहू निशा को डांटना शुरू कर दिया। जब निशा ने बच्चों का पक्ष लेते हुए विरोध किया तो आरोपी आपा खो बैठा।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में तमतमाए श्रीपति ने पास पड़ा बांस का टुकड़ा उठा लिया और निशा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। सिर पर कई प्रहार होने से निशा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। दोपहर का समय होने के कारण अधिकांश ग्रामीण घरों में थे। 

चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक निशा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed