{"_id":"6a2964984045f2471809228f","slug":"video-video-abdakaranagara-ma-sharab-sasara-bna-havana-bha-ka-pata-patakara-utara-mata-ka-ghata-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अंबेडकरनगर में शराबी ससुर बना हैवान, बहू को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अंबेडकरनगर में शराबी ससुर बना हैवान, बहू को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
इब्राहिमपुर क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को शराब पीने और खेत बेचने का विरोध करने वाली बहू की उसके ही ससुर ने बांस के डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों के बच्चों के पड़ोस में निर्माणाधीन घर से साहुल उठा लेने के मामूली विवाद में हुई कहासुनी पर वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी ससुर को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों के अनुसार, आरोपी श्रीपति वर्मा लंबे समय से शराब का आदी है। शराब की लत पूरी करने के लिए वह अक्सर जमीन बेचता रहता था। उसकी बहू मृतका निशा वर्मा (24) पत्नी रोहित वर्मा लगातार इसका विरोध करती थी और परिवार की बची हुई संपत्ति को बचाने की कोशिश कर रही थी।
यही बात उसे ससुर की आंखों में खटकने लगी थी। बुधवार दोपहर निशा के दो मासूम बेटे ओम और आदित्य खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंच गए जहां मकान निर्माण का काम चल रहा था।
खेल-खेल में बच्चे निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला साहुल उठा लाए। पड़ोसी ने इसकी शिकायत श्रीपति वर्मा से की। मामूली बात पर श्रीपति ने बहू निशा को डांटना शुरू कर दिया। जब निशा ने बच्चों का पक्ष लेते हुए विरोध किया तो आरोपी आपा खो बैठा।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुस्से में तमतमाए श्रीपति ने पास पड़ा बांस का टुकड़ा उठा लिया और निशा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। सिर पर कई प्रहार होने से निशा लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
दोपहर का समय होने के कारण अधिकांश ग्रामीण घरों में थे। चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक निशा गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।