सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply system in the city and 400 villages has gone haywire

Ambedkar Nagar News: शहर के साथ 400 गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply system in the city and 400 villages has gone haywire
अकबरपुर शहर में बसखारी मार्ग पर मंगलवार रात आंधी के दौरान गिरी पेड़ की डाल को हटाते लोग। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के करीब 400 गांवों में आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई। इससे करीब पांच लाख आबादी को मुसीबत उठानी पड़ रही। अकबरपुर शहर में आंधी आने के बाद ही बिजली कटौती का दौर शुरू हो गया। बसखारी मार्ग, बनगांव मार्ग पर पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अशरफपुर बरवां 33 केवीए बिजली घर की बिजली लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से नौ बजे बरवां बाजार, दरवन, अशरफपुर, बरवा, हरिपुर, मजगवां, हाथ पकड़, आनंद नगर समेत 50 गांवों की बिजली गुल हो गई। बिजली कर्मियों ने रात 12 बजे फाॅल्ट को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई।
Trending Videos

बैरामपुर बरवां बिजली घर से संचालित रामनगर, शिवबाबा, इंद्रलोक कालोनी, पहितीपुर फीडर की 50 हजार आबादी की बिजली रात नौ बजे से 11 बजे तक फीडर ट्रिप होने से गुल रही। अग्निशमन विभाग गली, मीरानपुर, पार्क रोड, मीरानपुर आंशिक, अकबरपुर- अयोध्या मार्ग के साथ ही नाका चुंगी की 10 हजार उपभोक्ताओं की बिजली रात एक बजे तक बाधित रही। इंद्रलोक काॅलोनी में 400 केवीए ट्रांसफार्मर का फ्यूज जलने से पूरी रात लोग परेशान रहे। शिवबाबा बिजली घर पर कई स्थानों पर फाॅल्ट होने से इंजीनियरिंग काॅलेज, राजकीय पालिटेक्निक, अन्नावां बाजार, श्रवण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। अधीक्षण अभियंता रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि आंधी-पानी के कारण कई जगह फॉल्ट आए हैं। इनमें ज्यादातर स्थानों पर काम कराकर आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed