सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eligible people are getting the benefits of government schemes

Ambedkar Nagar News: पात्रों को मिल रहा सरकारी योजनाओं का लाभ

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Eligible people are getting the benefits of government schemes
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

अंबेडकरनगर। लोहिया भवन परिसर में रविवार को विधिक सहायता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया गया। उद्घाटन प्रभारी जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष रामबिलास सिंह ने किया।
एडीएम वित्त व राजस्व ज्योत्स्ना बंधु ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिस विभाग की ओर से चल रहे अभियानों पर भी प्रकाश डाला गया। 14 मार्च को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी गई। प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे शिविर आमजन को निशुल्क विधिक सहायता देने का प्रभावी माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के अंतर्गत दो लाभार्थियों को 21,77,500 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग ने तीन वृद्धजनों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित किए।
जिला प्रोबेशन विभाग ने एक छात्रा को कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र, स्कूल बैग व स्टेशनरी किट के अलावा तीन छात्राओं को बाल सेवा योजना के तहत सामग्री प्रदान की। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने तीन लाभार्थियों को शादी अनुदान योजना के प्रमाण पत्र दिए। कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं से पांच और मत्स्य संपदा योजना के तहत पांच लाभार्थी लाभान्वित हुए। बेसिक शिक्षा विभाग ने पात्र छात्र-छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें वितरित कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed