सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR against 21 for attack on PRV team

Ambedkar Nagar News: पीआरवी टीम पर हमले में 21 पर एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 01 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
FIR against 21 for attack on PRV team
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रतनपुर गांव में जमीन के विवाद में पुलिस से अभद्रता व मारपीट मामले में पीड़ित महिला व पुलिस कर्मियों की तरफ से 11 नामजद व 10 अज्ञात के विरुद्ध दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।
Trending Videos

मंगलवार को रेनू अपने प्रधानमंत्री आवास के निर्माण के लिए नींव की खोदाई करा रही थीं। इसी दौरान विनोद व अन्य आरोपियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया था। पुलिस बुलाने के बाद दबंगों ने डायल 112 पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने के साथ ही मारपीट शुरू कर दी थी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पर मारपीट के मामले में हेड कांस्टेबल हरिपाल सिंह की तहरीर पर विनोद कुमार, दिव्या भारती, गुट्टू, राजाराम, निर्मला, मीनाक्षी, रूबी, छोटू उर्फ विकास, शालू, मालती, सहित 10 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का प्रयास, ड्यूटी पर तैनात लोकसेवक पर आपराधिक बल प्रयोग करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

रेनू की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय विनोद कुमार, मालती, बिट्टन, छोटू और रुबी के खिलाफ दंगा सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि दोनों मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अब तक चार लोगों को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed