{"_id":"69cdf351d7a4bcf8510c5cc9","slug":"video-video-samarata-matara-ka-varathha-ma-vayaparaya-ka-bthaka-manamana-blga-para-jataii-narajaga-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों की बैठक, मनमानी बिलिंग पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापारियों की बैठक, मनमानी बिलिंग पर जताई नाराजगी
जलालपुर क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर व्यापारियों और उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। विद्युत उपकेंद्र द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसमें कई अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं।
व्यापारियों का कहना है कि कई स्थानों पर विद्युत कर्मियों द्वारा मनमाने तरीके से मीटर लगाए जा रहे हैं। जिन घरों में ताले बंद हैं, वहां भी स्मार्ट मीटर स्थापित कर दिए गए हैं, जबकि पहले से लगे पुराने मीटर सही तरीके से काम कर रहे थे। उपभोक्ताओं का कहना है कि वे स्मार्ट मीटर के विरोध में नहीं हैं, लेकिन उन्हें इसकी पूरी जानकारी और सहमति के बाद ही यह प्रक्रिया लागू की जानी चाहिए।
बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों की एक बैठक आयोजित की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के जरिए मध्यम वर्गीय परिवारों का शोषण हो रहा है। कई मामलों में उपभोक्ताओं का बैलेंस शून्य होने के बावजूद 2000 से 3000 रुपये तक के बिल जारी किए जा रहे हैं, जबकि उपभोक्ता पहले से एडवांस राशि जमा किए होते हैं। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति काटे जाने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
बैठक में व्यापारियों ने विद्युत विभाग से पारदर्शिता बरतने, उपभोक्ताओं को सही जानकारी देने और बिलिंग प्रक्रिया में सुधार की मांग की। इस दौरान देवेश मिश्रा, आदित्य गोयल, सीताराम, महताब रामचंद्र जायसवाल, विनोद गुप्ता सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।