फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR filed against four for murder

Ambedkar Nagar News: हत्या के आरोप में चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 05 Aug 2026 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against four for murder
कटेहरी। अहिरौली क्षेत्र के बजदहा गांव में छह माह पहले रेलवे ट्रैक के पास मिले युवक के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के आदेश पर अहिरौली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजदहा गांव निवासी घरभरन ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया कि उनका पुत्र जितेंद्र 16 जनवरी को गांव के अन्नू के साथ मछली पकड़ने गया था। शाम को उसका शव रेलवे लाइन के किनारे मिला था। उनका कहना है कि जितेंद्र के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे और रंजिश के चलते गांव के दयाशंकर, अर्जुन, दिवाकर और अजीत ने उसकी हत्या कर शव रेलवे ट्रैक के पास फेंक दिया था।
विज्ञापन

घरभरन ने घटना के अगले दिन अहिरौली थाने में तहरीर दी और बाद में पुलिस अधीक्षक को भी शिकायत भेजी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने सीजेएम न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed