सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIRs have been registered in six road accidents in different areas

Ambedkar Nagar News: अलग-अलग क्षेत्रों में हुए छह सड़क हादसों में एफआईआर दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
FIRs have been registered in six road accidents in different areas
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए छह सड़क हादसों में एक युवक की मौत और कई के घायल होने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली।
Trending Videos

हंसवर के फाजिलपुर निवासी पंकज यादव 25 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बसखारी के बरही मसड़ा गांव निवासी रामउजागिर 14 जनवरी को खेत जाते समय बाइक से टकराकर घायल हो गए थे। इब्राहिमपुर के काजीपुर निवासी अंगद भारती ने आरोप लगाया कि 19 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे बच्चों के उपचार के लिए जाते समय इल्तिफातगंज के पास बाइक की टक्कर से घायल हुए थे। राजेसुल्तानपुर के अहिरौली रानीमऊ निवासी रामप्रकाश सिंह को 25 मार्च को आलापुर तहसील गेट के पास बाइक ने टक्कर मार दी थी। अकबरपुर के कुड़िया चितौना की लवी सिंह 20 मार्च को सुबह करीब पांच बजे टहलने के दौरान विदुषी पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। अलीगंज के फरीदपुर कुतुब निवासी मोनू को 27 मार्च को स्कार्पियो से टकराकर घायल हो गए थे। परिजनों की तहरीर पर सभी मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed