फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four injured in road accident, including a female student

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में छात्रा सहित चार घायल

Wed, 05 Aug 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four injured in road accident, including a female student
मालीपुर/सद्दरपुर। मालीपुर और अलीगंज क्षेत्र में बुधवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। बेवाना क्षेत्र के फुलवरिया बाग तिराहा के पास दोपहर करीब एक बजे भितरीडीह निवासी छात्रा रागिया खातून (16) स्कॉर्पियो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

स्कॉर्पियो चालक अंकित यादव ने उन्हें जिला अस्पताल अंबेडकरनगर पहुंचाया, जहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। इंस्पेक्टर प्रभाकांत तिवारी ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, अलीगंज के हरीनगर चौराहे पर सुबह 11 बजे टांडा निवासी रामसुभाष वर्मा की स्कूटी की बाइक से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे में रामसुभाष वर्मा के साथ बाइक सवार दुर्गेश और उनकी चाची उर्मिला चोटिल हो गए। तीनों घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा गया। रामसुभाष वर्मा की गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उन्हें भी लखनऊ रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर दीपक सिंह रघुवंशी ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed