फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Four villages in high-risk dengue zone, increased monitoring

Ambedkar Nagar News: चार गांव डेंगू के हाई रिस्क जोन में, बढ़ी निगरानी

Thu, 16 Jul 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Four villages in high-risk dengue zone, increased monitoring
बृहस्पतिवार को अकबरपुर में एंटी लार्वा का छिड़काव करता कर्मचारी। संवाद
अंबेडकरनगर। मानसून के सक्रिय होते ही जिले में डेंगू और मलेरिया के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और बचाव अभियान तेज कर दिया है। जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने टांडा के रुस्तमपुर आसोपुर और दहियावर, बसखारी के मुंडेरा तथा रामनगर के कटोखर गांव को हाई रिस्क जोन घोषित किया है, जहां दो से अधिक डेंगू के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इन गांवों समेत पूरे जिले में में 31 जुलाई तक विशेष दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लार्वा सर्वे, एंटी लार्वा का छिड़काव, घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की पहचान और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आशा, एएनएम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संदिग्ध मरीजों के नमूने लेकर तत्काल जांच और उपचार की व्यवस्था भी कर रही हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, पंचायतीराज समेत अन्य विभागों के सहयोग से व्यापक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने लोगों से घरों और आसपास पानी जमा न होने देने तथा बुखार होने पर तत्काल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर सीएचसी पर तैनात हैं आरआरटी टीमें
डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू की निगरानी के लिए सभी सीएचसी पर एक-एक रैपिड रिस्पांस टीम (आरआटी) का गठन किया गया है। चार सदस्यीय टीम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और लैब टेक्नीशियन और वार्ड बॉय को रखा गया है। जिले में इस साल अब तक डेंगू के 16, मलेरिया के आठ, स्क्रबटायफस के चार, चिकनगुनिया के दो मरीज मिले हैं।

आसपास पानी न जमा होने दें

बुखार के मरीज मिलने पर डेंगू वमलेरिया की जांच कराई जा रही है। इसके लिए गांवों में आशा व एएनएम लोगों को जागरूक कर रही हैं। कूलर, गमलों, टायरों और अन्य पात्रों में पानी जमा न होने दें।

- डॉ. मनोज सिंह, प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed