{"_id":"69ee495d853994c0c40d779f","slug":"four-women-involved-in-cheating-in-this-rickshaw-have-been-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1014-155153-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: ई रिक्शे में टप्पेबाजी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: ई रिक्शे में टप्पेबाजी करने वाली चार महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हंसवर। क्षेत्र में ई रिक्शा में शनिवार को सफर के दौरान महिला से हुई टप्पेबाजी के मामले में पुलिस ने रविवार को चार आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
आलापुर के सहजना हमजापुर निवासी अनीता देवी शनिवार सुबह शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। कटोखर चौराहे से काजीपुर बाजार तक ई रिक्शा में सफर के दौरान उनके साथ टप्पेबाजी हुई। बाद में पर्स कटा हुआ मिला और गहने गायब थे। घटना के बाद पीड़िता ने हंसवर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कुछ संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने जांच के दौरान संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद के जगलउन की आशा और हंसवर के मंगतहीया मजरे सेमऊरखानपुर की सैयना, संगीता व सुनीता को गिरफ्तार किया है।
तलाशी के दौरान उनके पास से एक सोने का लॉकेट, एक जोड़ी झुमकी और 320 रुपये बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिलाओं ने ई रिक्शा में भीड़ का फायदा उठाकर टप्पेबाजी की वारदात को अंजाम दिया। बातचीत और ध्यान भटकाने की रणनीति अपनाई गई थी।
थाना प्रभारी अभिनेष कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद चारों महिलाओं को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच कर रही है। (संवाद)
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X