{"_id":"6a0ca4c63fc70095cd0eb82a","slug":"girl-raped-by-hiding-her-name-accused-israel-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-156779-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नाम छिपाकर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी इसराइल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नाम छिपाकर बालिका से दुष्कर्म, आरोपी इसराइल गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 19 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बसखारी। बसखारी क्षेत्र में नाम छिपाकर एक बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी इसराइल को मंगलवार को सलामी गेट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हंसवर निवासी एक महिला ने चार दिन पूर्व पुलिस को तहरीर दी थी। महिला ने बताया कि उसकी भतीजी को एक युवक परेशान करता था। विरोध के बाद आरोपी ने माफी मांगकर किशोरी से नजदीकी बढ़ाई। आरोपी ने अपना नाम और पता छिपाकर रखा था। आरोप है कि आरोपी धोखे से बालिका को अपने किराए के कमरे में ले गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपनी आपबीती परिजनों को बताई। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। सर्विलांस की मदद से उसकी पहचान बिहार के कोड़ा कटिहार निवासी मोहम्मद इसराइल के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए और मंगलवार को उसे दबोच लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
-- -- -- -- -- -- -- --
जायरीन किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
बसखारी। क्षेत्र से एक जायरीन किशोरी के अपहरण और दुराचार के मामले में आरोपी अरबाज खान को पुलिस ने मंगलवार को चुंगी तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक बीते 10 मई का देवरिया जिले की एक किशोरी अपने माता-पिता के साथ क्षेत्र के दरगाह में रहकर जियारत कर रही थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई थी। जांच में पता चला कि संतकबीनगर के खजूरी थाना के बखिरा निवासी अरबाज खान किशोरी अपहरण कर लिया है। परिजनों की तहरीर पर अरबाज के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर उप निरीक्षक कमलेश यादव ने सर्विलांस सेल की मदद से बीते 17 मई को अपहृता किशोरी को महाराष्ट्र से ढूंढ लिया था। इस दौरान आरोपी अरबाज खान मौके से भाग निकला था। जांच के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos