{"_id":"6a0ca55e76ddeaaf0a0b1745","slug":"nhm-workers-protested-by-tying-black-ribbons-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-156777-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: एनएचएम कर्मियों ने काला फीता बांध जताया विरोध
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 19 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मियों ने मंगलवार को काला फीता बांधकर विरोध जताया। कर्मचारियों की ओर से जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी पर कार्यरत कर्मचारियों की ओर विरोध जताया। अकबरपुर सीएचसी में भी कर्मचारियों ने विरोध जताया।
नाराज कर्मचारियों का कहना था कि अगर 20 मई तक वेतन का भुगतान नहीं होता है तो 21 मई से कार्य बहिष्कार शुरू किया जाएगा। इसके लिए शासन सीधे तौर पर जिम्मेदार होगा। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 880 कर्मचारी जिले में कार्यरत हैं। जिसमें जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व अन्य स्थानों पर काम कर रहे हैं। इन सभी को मार्च व अप्रैल माह का मानदेय नहीं मिला है। जिसके कारण इनके सामने आर्थिक समस्या गहरा गई है। एनएचएम का कहना है कि कर्मियों के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। हालत यह है कि कर्मी बच्चों की फीस व उनके दूध का प्रबंध नहीं कर पा रहे हैं। 20 मई तक नियमित रूप से बांह पर काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि जल्द फंड मिलने की उम्मीद है, बकाया भुगतान कराया जाएगा।
Trending Videos