सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   No votes for those who don't protect cows: Avimukteshwarananda

गाय की रक्षा न करने वालों को वोट नहीं : अविमुक्तेश्वरानंद

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
No votes for those who don't protect cows: Avimukteshwarananda
लालपुर के छत्रपति शिवाजी तिराहे पर मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का स्वागत करत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

जलालपुर। गोरक्षा राष्ट्रीय महाभियान यात्रा के तहत मंगलवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि जो गाय की रक्षा नहीं कर सकता, उसे हम वोट नहीं करेंगे।
वहीं स्लॉटर हाउस के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि वैध और अवैध स्लॉटर हाउस जैसी कोई व्यवस्था धर्म सम्मत नहीं है। वेदों में इसकी कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शंकराचार्य की 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा के 17 दिन पूरे हो चुके हैं। 3 मई को गोरखपुर से शुरू हुई यह यात्रा अब तक पूर्वांचल के 13 जिलों और 75 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजर चुकी है। मंगलवार को यात्रा जलालपुर कस्बे के साथ ही रफीगंज सेमरा, दुल्हूपुर में पहुंची। यात्रा के प्रदेश प्रभारी संजय शेखर मिश्र, अवध अंचल प्रभारी राकेश तिवारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। जलालपुर तिराहे पर पहुंचने पर सपा के पूर्व विधायक सुभाष राय, राजितराम, अखिलेश यादव आदि ने स्वागत किया। वही अकबरपुर के पटेल तिराहे पर अविमुक्तेश्वरानंद का लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed