सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Increased number of patients with skin diseases and fever

Ambedkar Nagar News: त्वचा रोग और बुखार के बढ़े रोगी

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Increased number of patients with skin diseases and fever
विवार को आयोजित जन आरोग्य मेला में पीएचसी मकरही में मरीज को देखते सीएमओ।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रविवार को 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जनआरोग्य मेले का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य मेले में आए मरीजों में ज्यादातर त्वचा रोग, बुखार, खून की कमी व हाईपरटेंशन से पीड़ित मिले। चिकित्सकों ने मरीजों को दवाओं के साथ बदल रहे मौसम में सतर्कता बरतने की सलाह दी।
Trending Videos

स्वास्थ्य केंद्रों पर आए मरीजों में सबसे ज्यादा त्वचा से संबंधित 168 और शुगर 104 मरीज मिले। इसके साथ ही शिविर में 198 बुखार के तो 24 मरीज क्षय रोग के संभावित मिले हैं। उन्हें जांच कराने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को जिले के 36 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला लगा था। जहां पर उपचार कराने के लिए सुबह से ही रोगियों की भीड़ रही, हालांकि कुछ अस्पतालों में भीड़ कम दिखी। मरीजों के उपचार के लिए 68 चिकित्सकों व 212 पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई थी। जिसमें 568 पुरुष, 348 महिला व 80 बच्चों का उपचार किया।
चिकित्सकों ने बताया कि इन दिनों मौसम के कारण त्वचा रोग, व सर्दी जुकाम के साथ बुखार के रोगी अधिक आ रहे है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जन आरोग्य मेला में 1196 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed