सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   FIR in road accident death cases

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में मौत मामलों में एफआईआर

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 15 Feb 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
FIR in road accident death cases
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन सड़क हादसों में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है। अकबरपुर के महमदपुर निवासी जिलाजीत के अनुसार, 13 फरवरी को उनके तीन वर्षीय पुत्र अयांश लालपुर महमदपुर हाईवे के निकट तेज गति से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घायल बच्चे को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अकबरपुर के करमपुर निवासी रामजगत यादव ने शिकायती पत्र में बताया कि उनका पुत्र संजय यादव (24) 13 फरवरी को अपनी बाइक से नारीपुर मेहनाजपुर स्थित अपने ननिहाल गया था। रात में घर से जरूरी काम के लिए फोन आने पर वह वापस करमपुर लौट रहा था। रात खानपुर मौहरिया के निकट गन्ना लदा ट्रक से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से घायल संजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, राजेपुर निवासी रामअछैवर के अनुसार उनकी बहन सुरेखा 11 फरवरी को शाम लगभग 6:30 बजे घर के सामने सड़क किनारे खड़ी थीं। इसी दौरान महरुआ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। घायल सुरेखा को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर टांडा रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने पर दोबारा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय ने बताया कि तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed