{"_id":"6a81f3d050d50f8f0705ae61","slug":"investigation-team-formed-in-case-of-young-womans-death-after-abortion-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-162973-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गर्भपात के बाद युवती की मौत के मामले में जांच टीम गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गर्भपात के बाद युवती की मौत के मामले में जांच टीम गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर में रितिका मेडिकल सेंटर में शुक्रवार को युवती की गर्भपात के बाद हुई मौत के तीन बाद भी पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
सम्मनपुर बाजार में शुक्रवार को रितिका मेडिकल सेंटर में कटका क्षेत्र की एक छह माह की गर्भवती युवती का गर्भपात कराया गया था। युवती को उसका प्रेमी लेकर आया था। इसी दौरान युवती की अचानक हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करते हुए मेडिकल स्टोर संचालक फार्मासिस्ट इंद्रजीत व प्रेमी प्रमोद कुमार को हिरासत में लिया था। वहीं, देर शाम नायब तहसीलदार जलालपुर व सीएचसी अधीक्षक ने पुलिस टीम के साथ पहुंच कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया था।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में एसडीएम जलालपुर के नेतृत्व में सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके बादल, महिला चिकित्सक के अलावा औषधि निरीक्षक को शामिल किया गया है। उधर, पुलिस ने जिन दो लोगों को हिरासत में लिया था, उनसे अभी पूछताछ कर रही है। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के अंदर देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।