सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Isha Priya became the new DM of the district, Anupam transferred to Ghazipur

Ambedkar Nagar News: ईशा प्रिया बनीं जिले की नई डीएम, अनुपम का गाजीपुर तबादला

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Isha Priya became the new DM of the district, Anupam transferred to Ghazipur
डीएम ईशा प्रिया। सोशल मीडिया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। शासन ने सोमवार शाम को डीएम अनुपम शुक्ला का तबादला कर दिया। उन्हें गाजीपुर का नया जिलाधिकारी बनाया है। विशेष सचिव पर्यटन के पद पर तैनात ईशा प्रिया को जिले का नया डीएम बनाया गया है। ईशा प्रिया 2016 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह रायबरेली व प्रतापगढ़ में सीडीओ के पद पर तैनात रह चुकी हैं।
Trending Videos

वह मैनपुरी में बतौर जॉइंट मजिस्ट्रेट तैनात रही थीं। बतौर डीएम यह उनकी यह पहली पोस्टिंग है। उनके पति ऋषिराज भी आईएएस अधिकारी हैं। डीएम अनुपम शुक्ला का जिले में कार्यकाल एक साल रहा। 21 अप्रैल 2025 को इन्होंने कार्यभार ग्रहण किया था। अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान एसआईआर, पंचायत चुनाव के लिए पुनरीक्षण अभियान को सकुशल संपन्न कराया। श्रवण धाम में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में अहम भूमिका रही। इसके अलावा शासन की ओर से संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन कराने का प्रयास किया गया। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए कई लिपिकों के पटल बदले तो कई लेखपालों पर कार्रवाई भी की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed