{"_id":"69a08d68e52754c40c041585","slug":"magnet-stuck-in-girls-food-pipe-doctors-save-her-life-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-151553-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बच्ची के खाने की नली में फंसा चुंबक, डॉक्टरों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बच्ची के खाने की नली में फंसा चुंबक, डॉक्टरों ने बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 26 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मरियम। एक्सरे में फंसा दिखा चुंबक।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा के सकरावल मोहल्ले में बुधवार को शाहिद की डेढ़ वर्षीय मासूम बेटी मरियम ने खेलते समय चुंबक निगल लिया। चुंबक खाने की नली में फंस गया। बच्ची के रोने पर परिजन आननफानन उसे लेकर अकबरपुर-टांडा मार्ग पर खेतापुर स्थित पूर्वांचल मेडिसिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल व कैंसर केयर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने गले में फंसे चुंबक को बाहर निकालकर मासूम की जान बचाई।
परिजनों ने बताया कि अस्पताल पहुंचाने पर तत्काल एक्सरे हुआ। इसमें भोजन की नली में चुंबक फंसा दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन थिएटर तैयार कराया। विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अंकित सिंह और डॉ. रंजीत कुमार की टीम ने सामान्य एनेस्थीसिया के तहत एंडोस्कोपी से सफलतापूर्वक चुंबक को बाहर निकाल लिया। त्वरित उपचार से बच्ची की जान बच गई।
फिलहाल वह पूरी तरह स्थिर है और अस्पताल में भर्ती है। डॉ. अंकित सिंह ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों को चुंबक, बटन बैटरी, सिक्के या अन्य छोटी वस्तुएं हाथ में न दें। वस्तुएं निगलने पर जान पर बन सकती है। इस लिए अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।
Trending Videos