{"_id":"6a3ac4b57a2d9c2cf70c0d5e","slug":"manoj-verma-to-be-bsp-candidate-from-akbarpur-announcement-made-at-the-shankhnaad-rally-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159126-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अकबरपुर से मनोज वर्मा होंगे बसपा प्रत्याशी, शंखनाद रैली में घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अकबरपुर से मनोज वर्मा होंगे बसपा प्रत्याशी, शंखनाद रैली में घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
बसपा की शंखनाद महारैली में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल को माला पहनाकर स्वागत करते
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की शंखनाद महारैली का आयोजन मंगलवार को अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर में किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर मनोज वर्मा को अकबरपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी के साथ-साथ पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।
विश्वनाथ पाल ने हाल में लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में हुई 15 युवाओं की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और युवाओं के भविष्य पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लगातार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने एसएससी और नीट जैसी परीक्षाओं का भी उल्लेख किया।
बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुजरात के लोग यहां आकर एनजीओ संचालित कर रहे हैं और आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरियां बांट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अंबेडकरनगर के विकास की बुनियाद बसपा शासनकाल में रखी गई थी। मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज समेत कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं बसपा सरकार की देन हैं, जबकि बाद की सरकारों ने जिले के विकास के लिए अपेक्षित कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने परिवारवाद का आरोप लगाया। कहा कि सपा में एक ही परिवार के लोगों को चुनाव लड़ने का अवसर मिलता है, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि बसपा सरकार द्वारा शुरू की गई बैकलॉग भर्तियों को सपा सरकार ने सत्ता में आते ही रोक दिया था।
इनकी रही मौजूदगी
रैली में पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, पूर्व विधायक बीकापुर जितेंद्र सिंह बबलू, आलापुर के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी केडी गौतम, सुल्तानपुर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी उदराज वर्मा, बसपा के अयोध्या मंडल मुख्य इंचार्ज दिलीप कुमार विमल, झांसी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रबी प्रकाश मौर्य, जिलाध्यक्ष सुनील सावंत, जिला सचिव राधेश्याम राजभर, कोषाध्यक्ष अकरम इदरिसी, वरिष्ठ नेता अरविंद गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
सपा और भाजपा नेताओं ने थामा बसपा का दामन
रैली के दौरान टांडा के भाजपा नेता विनय पाठक ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। वहीं टांडा के सपा नेता श्रीप्रकाश वर्मा तथा जलालपुर के भाजपा नेता आलोक पाठक भी अपने समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हो गए। इसके अलावा विभिन्न दलों से जुड़े सैकड़ों लोगों ने बसपा की सदस्यता ली।