सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two coaching institutes sealed for ignoring standards

Ambedkar Nagar News: मानकों की अनदेखी पर दो कोचिंग सील

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 24 Jun 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Two coaching institutes sealed for ignoring standards
शहर की एक लाइब्रेरी में मंगलवार को सुरक्षा मानकों की जांच करतीं डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची स
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लखनऊ में हुई घटना के बाद जिले में संचालित लाइब्रेरी व कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों की सुरक्षा और आधारभूत सुविधाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। मंगलवार को डीएम ईशा प्रिया व एसपी प्राची सिंह ने संयुक्त रूप से विभिन्न संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर विभागों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम के आदेश पर डीआईओएस ने शहर में संचालित दो अवैध कोचिंगों को सील कर दिया है।


डीएम और एसपी ने सुबह करीब 10 बजे ही निरीक्षण शुरू कर दिया। इस दौरान रामेश्वर लाइब्रेरी उसरहवा, परफेक्ट डिजिटल लाइब्रेरी, सौम्या लाइब्रेरी शहजादपुर, एसएस फाउंडेशन क्लासेज शहजादपुर तथा सिग्मा ट्यूटोरियल्स कोचिंग क्लासेज का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखीं। ज्यादातर कोचिंग व लाइब्रेरी में सुरक्षा के इंतजाम नदारद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुरक्षा मानकों, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता एवं क्रियाशीलता, आपातकालीन निकास मार्ग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, विद्युत सुरक्षा, स्वच्छता व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की जांच की गई। जांच में सुरक्षा मानक नदारद मिले। जिन भवनों में कोचिंग व लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है, वहां भी नियमों का अनुपालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


डीएम ईशा प्रिया ने डीआईओएस और अग्निशमन विभाग को सभी संचालकों को नोटिस जारी करते हुए जवाब लेने के निर्देश दिए। अनुपालन न करने वालों की कोचिंग व भवन सील करने की बात कही। एसपी प्राची सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीसीटीवी कैमरे नियमित रूप से संचालित रहें। प्रवेश और निकास व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

इस निरीक्षण के बाद शाम को डीआईओएस कौस्तुभ सिंह की अगुआई ने शहर के महानगर कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया। यहां परफेक्ट कोचिंग सेंटर व अयोध्या मार्ग पर पढ़ाई वाला कोचिंग को सील किया गया। इनका पंजीकरण नहीं था। इस दौरान जाॅइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम अकबरपुर प्रतीक्षा सिंह, सीओ सिटी नितीश कुमार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

हर तहसील के लिए बनाई गई टीम
डीएम ईशा प्रिया ने लखनऊ में हुई घटना के बाद तहसीलवार टीमों का गठन कर दिया है। इनमें तहसीलदार अध्यक्ष होंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी और ईओ या जिला पंचायत के अभियंता को शामिल किया गया है। इसके अलावा दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे।

होटल संचालकों को नोटिस देकर भूले जिम्मेदार
दिल्ली के मालवीय नगर में हाल में ही होटल में आग लगने की घटना के बाद दमकल विभाग ने शहर के होटलों में सुरक्षा इंतजामों को परखा था। इस दौरान करीब 50 होटल संचालकों को नोटिस दिए गए थे, जिसमें सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त करने के निर्देश थे। विभाग की ओर से 10 से 15 दिन का समय दिया गया था। इस नोटिस पर कितना अमल हुआ इसकी जानकारी न तो होटल संचालकों ने दी और न ही दमकल विभाग की ओर से इस पर कोई काम किया गया।

शहर के ओवरब्रिज अकबरपुर डिपो के पास स्थिति सिटी लाइब्रेरी ऊपरी तल पर बिना पंजीकरण के संचालित है। आने और जाने के लिए सिर्फ एक द्वार है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।



शहर के मीरानपुर रोड स्थित उमा इंस्टीट्यूट बेसमेंट में संचालित है। नियम के अनुसार ऐसे इंस्टीट्यूट का पंजीकरण नहीं हो सकता है। इसके बाद भी नियम विपरीत कोचिंग का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है।



दोस्तपुर मार्ग पर एसएस कोचिंग एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट बिना पंजीकरण चल रहा है। पूरा इंस्टीट्यूट बड़ी-बड़ी होर्डिंग से पटा पड़ा है। यहां गारंटी के साथ पास कराने का दावा भी किया जाता है।




जिले में अपंजीकृत और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कोचिंग संस्थानों का संचालन बंद कराया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले संचालकों और संबंधित विभाग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- ईशा प्रिया, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed