सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married woman beaten to death for dowry in Ambedkar Nagar marriage took place just two months ago

शादी के 54 दिन में विवाहिता की हत्या: पिता ने बेटी के सपनों का घर बसाया था, दहेज के दानव ने उसे कब्र बना दिया

अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Sat, 13 Jun 2026 02:01 PM IST
विज्ञापन
सार

अंबेडकरनगर में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी पति परिवार के साथ घर से भाग गया। दो महीने पहले ही शादी हुई थी। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Married woman beaten to death for dowry in Ambedkar Nagar marriage took place just two months ago
अंबेडकरनगर में शादी के 54 दिन में विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी.
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति परिवार समेत घर से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। साथ ही मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है।



घटना कटका थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद की शादी प्रेमशिला (21) के साथ 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। मृतका के पिता रामप्यारे निषाद, निवासी राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के शांति भदेवा ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में मोटर साइकिल व 50 हजार रुपये के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोप है कि शुक्रवार देर रात पति विनोद ने प्रेमशिला की बेरहमी से पिटाई की। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने डायल 112 पर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दी। इसके बाद अपने पिता रामलाल और मां धनसीरा के साथ घर से भाग गया। रात करीब 1.00 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। यहां महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। 

विज्ञापन

शरीर पर चोटों के निशान मिले

उसके चेहरे समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करके साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।



सीओ अनूप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed