{"_id":"6a761585b893a38267031a53","slug":"pda-means-pita-dega-ahir-pita-dega-alpasankhyak-om-prakash-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-162389-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडीए यानी पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक : ओम प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडीए यानी पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक : ओम प्रकाश
विज्ञापन
.आलापुर तहसील क्षेत्र के गोविंद साहब मेला परिसर में शुक्रवार को जनसभा को संबोधित करते प्रभारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। गोविंद साहब में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने पीडीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सपा के राजनीतिक नारे पर तंज कसते हुए कहा कि पीडीए का मतलब पीट देगा अहीर, पीट देगा अल्पसंख्यक। राजभर ने आरोप लगाया कि सपा जिस पीडीए की बात कर रही है, उसमें परिवारवाद हावी है।
प्रभारी मंत्री ने सपा नेताओं के पेपर लीक के आरोपों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आज सपा के नेता दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक पेपर लीक की बात कर रहे हैं, जबकि उनकी सरकार के समय परीक्षाओं में नकल का बोलबाला था। उस दौर में प्रश्नपत्र खरीदकर खेतों में बैठकर परीक्षा लिखने और पेपर लेकर घर चले जाने तक की बातें सामने आती थीं।
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की भर्ती प्रक्रिया का जिक्र करते हुए दावा किया कि बिना रिश्वत लिए करीब नौ लाख सरकारी नौकरियां दी हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा सरकार के पांच साल में प्रदेश में करीब एक हजार दंगे हुए, जबकि योगी सरकार के नौ साल में एक भी दंगा नहीं हुआ। राजभर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गोविंद साहब पहुंचने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अब तक कोई मुख्यमंत्री यहां नहीं आया था। योगी आदित्यनाथ के आगमन से गोविंद साहब के इतिहास में नया अध्याय जुड़ा है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने जलालपुर बाईपास की मांग उठाई
पूर्व सांसद रितेश पांडेय ने क्षेत्र के विकास से जुड़े कई मुद्दे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखे। उन्होंने जलालपुर शहर में बाईपास निर्माण और चहोड़ा घाट के पक्कीकरण की मांग की। रितेश पांडेय ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा देने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास के साथ अवसरों की भी धरती बन रहा है।
एमएलसी ने की गोविंद साहब कॉरिडोर की मांग
एमएलसी डॉ. हरिओम पांडेय ने गोविंद साहब स्थल पर कॉरिडोर निर्माण की मांग को प्रमुखता से उठाया। आलापुर तहसील मुख्यालय पर 100 शैय्या का राजकीय चिकित्सालय बनाने, रामनगर को नगर पंचायत का दर्जा देने, जलालपुर में बाईपास निर्माण और शहर में बस अड्डा स्थापित करने की मांग भी रखी। एमएलसी ने नार्थ-साउथ कॉरिडोर के तहत प्रस्तावित टांडा-बरियावन-सुल्तानगढ़-पट्टी सुरहुरपुर मार्ग को फोरलेन करने की मांग की। इसके अलावा जलालपुर में राजकीय महाविद्यालय, टांडा विधानसभा क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क स्थापित करने की मांग उठाई।
गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला घोषित करें : धर्मराज
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने रखी। विधायक ने कहा कि गोविंद साहब का मेला काफी पुराना है। यहां करीब एक माह तक मेला लगता है।