{"_id":"6a0defda491e984af80ec2f5","slug":"petrol-pumps-are-empty-so-car-and-bike-riders-are-distressed-in-the-queues-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-156818-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंप खाली, तो कहीं कतारों में कार-बाइक सवार बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंप खाली, तो कहीं कतारों में कार-बाइक सवार बेहाल
विज्ञापन
जहांगीरगंज क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लगी उपभोक्ताओं की कतार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में पेट्रोल-डीजल का संकट बढ़ गया है। ईंधन की समय से आपूर्ति न होने के कारण शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के दर्जनों पंप ड्राई हो गए हैं। जिन पंपों पर ईंधन उपलब्ध है वहां 200 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की सीमा निर्धारित कर दी गई है। ऐसे में लोगों को डीजल व पेट्रोल के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।
अकबरपुर शहर में टांडा मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे देवांश पेट्रोल पंप, सरदार फिलिंग स्टेशन, जगमोहन फिलिंग स्टेशन और मेहरोत्रा पंप निकट फ्लाईओवर पर न तो डीजल था और न ही पेट्रोल। यहां कार व बाइक सवार ईंधन लेने के लिए पहुंच रहे थे लेकिन इन सभी को वापस लौटाया जा रहा था। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सौरभ फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल उपलब्ध था, लेकिन यहां बाइक सवारों को 200 रुपये व कार सवारों को 1000 रुपये से अधिक का ईंधन नहीं दिया जा रहा था। इन पंप संचालकों की ओर से कई टैंकरों का पैसा एडवांस में जमा किया जा चुका है, लेकिन आपूर्ति कब होगी यह ऑयल कंपनियों की ओर से स्पष्ट नहीं किया जा रहा है। कटेहरी में दशरथ फिलिंग स्टेशन पर डीजल और पेट्रोल नहीं था। देव इंद्रावती फिलिंग स्टेशन पर 200 रुपये और 1000 रुपये की सीमा निर्धारित की गई है। श्रवण क्षेत्र में विदुशी फिलिंग स्टेशन पर सुबह से ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं है।
पेट्रोल पंप बंद, दुकानों पर हो रही ओवररेटिंग
राजेसुल्तानपुर। नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के अलावा पदुमपुर देवरिया बाजार, मदैंनिया, गढ़वल, कम्हरिया व सुजावलपुर में डीजल व पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। यहां पंपों पर मशीनों को ढक दिया गया है और उपलब्धता न होने का बोर्ड लगा दिया गया है। इसका फायदा उठाकर साबितपुर, पदुमपुर गढ़वल, सिंघल पट्टी व देवरिया बाजार में दुकानदार ब्लैक में 130 रुपये से लेकर 150 रुपये लीटर तक पेट्रोल बेच रहे हैं। बाइक चालक मजबूर होकर महंगे दामों पर पेट्रोल भरवा रहे हैं।
विज्ञापन
कहीं सन्नाटा तो कहीं कतार
फोटो- 17
जहांगीरगंज/केदारनगर। जहांगीरगंज क्षेत्र में दूसरे दिन भी किल्लत जारी है। जगदीशपुर स्थित दोनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं था। किसान सेवा केंद्र जगदीशपुर पूरी तरह बंद रहा। एक अन्य पंप पर मात्र एंबुलेंस को ही डीजल दिया गया। जय फिलिंग स्टेशन काकरापार और मुरली फिलिंग स्टेशन नरियांव पेट्रोल पंप पर लंबी कतारें लगी रहीं। केदारनगर क्षेत्र के अवसानपुर में आमने-सामने स्थित बाबा फिलिंग स्टेशन व मां राधा फिलिंग स्टेशन, आलनपुर के अवध फिलिंग स्टेशन, उतरेथू पूरा बक्सराय व एनटीपीसी तक के पंपों पर पेट्रोल-डीजल नहीं मिल सका।
यहां रही उपलब्धता
टांडा क्षेत्र के मेला फिलिंग स्टेशन, फाइन फिलिंग स्टेशन, तिवारी फिलिंग स्टेशन पर, विंध्यवासिनी फिलिंग स्टेशन पर तेल उपलब्ध था। भीटी क्षेत्र के दुर्गा जी फिलिंग स्टेशन मदार भारी, मथुरा फिलिंग स्टेशन भीटी, गौरांग फिलिंग स्टेशन तरसावां, सेनपुर, सया में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।
बोले उपभोक्ता
जगमोहन फिलिंग स्टेशन अकबरपुर पर मौजूद उपभोक्ता शमशाद अली निवासी अकबरपुर ने बताया कि काम से रिश्तेदारी में जाना था लेकिन शहर भर में कहीं पेट्रोल नहीं मिल रहा है। बाइक चलाने में भी डर लग रहा है कि कब पेट्रोल खत्म हो जाए। महरूआ के प्रदीप यादव ने बताया पांच पंपों पर जा चुके हैं। कहीं पेट्रोल नहीं मिल पाया है। ऐसे में अब घर पहुंच पाना भी मुश्किल नजर आ रहा है।
जल्द होगा समाधान
पंप संचालकों और ऑयल कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर आपूर्ति समयपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्ति विभाग की ओर से सभी पंपों की स्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। समस्या का समाधान जल्द कराया जाएगा।
- ईशा प्रिया, जिलाधिकारी

Trending Videos