सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Technician suspended in the case of lineman's death due to electric shock

Ambedkar Nagar News: करंट से लाइनमैन की मौत के मामले में टेक्नीशियन निलंबित

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Technician suspended in the case of lineman's death due to electric shock
अकबरपुर के मिर्जापुर में मृतक के घर के बाहर रोते बिलखते परिजन। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के मिर्जापुर में ट्रांसफार्मर का फाॅल्ट ठीक करने के दौरान लाइनमैन दयाशंकर की मौत के बाद बुधवार को अधिशासी अभिंयता प्रेमचंद ने बैरमपुर बरवा बिजली घर पर तैनात टेक्नीशियन ग्रेड (टीजी-टू) कर्मी देवानंद को निलंबित कर दिया। दूसरी ओर परिवार के लोगों ने अयोध्या से पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। परिजन मुआवजे के साथ पेंशन और परिवार के सदस्य को नौकरी दिलाने पर अड़ गए। लिखित आश्वासन के बाद परिजन शांत हुए।

बताया जा रहा है कि मृतक दयाशंकर ने फाॅल्ट ठीक करने के लिए देवानंद को फोन कर शटडाउन मांगा था। उधर से पुष्टि होने के बाद वह खंभे पर चढ़े थे, लेकिन फिर भी लाइन चालू होने के कारण वह हादसे का शिकार हो गए थे। इसके साक्ष्य मृतक के मोबाइल में मौजूद थे लेकिन उसे डिलीट करा दिया गया। घटना के बाद अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने अधिशासी अभियंता अकबरपुर प्रेमचंद और एक्सईएन मीटर संजय कुमार की दो सदस्यीय जांच टीम गठित की। बुधवार की दोपहर जांच टीम ने बिजली घर पहुंचकर टीजीटू कर्मी सहित सभी बिजलीकर्मियों के बयान दर्ज कराए, जिसके बाद टीजी-टू पर कार्रवाई की गई। उधर, बिजली घर की एमआरआई (मीटर रीडिंग इंस्ट्रूमेंट) जांच भी कराई जा रही है, ताकि हादसे के कारणों का सही पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में मंडलीय अस्पताल दर्शन नगर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ज्योति बेसुध हो गईं। वहीं मां फूलादेवी का रो-रोकर बुरा हाल है। दिव्यांग पिता जवाहिर अपने ढाई साल के पौत्र देवांश को बांहों समेटकर बिलखते रहे। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर शव का अंतिम संस्कार कराने से इन्कार कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही कोतवाल श्रीनिवास पांडेय, जेई महेंद्र पटेल, संगठन के पदाधिकारी व पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आर्थिक सहायता के साथ पेंशन और मृतक की पत्नी को संविदा पर नौकरी देने की मांग की। करीब दो घंटे तक चली गहमा गहमी के बाद बिजली विभाग की ओर से 7.50 लाख रुपये का मुआवजा, पीएफ, पेंशन समेत अन्य लाभ मुहैया कराए जाने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव का अंतिम संस्कार कराने को राजी हुए।
विज्ञापन
Trending Videos

लापरवाही मिलने पर किया निलंबित
ठेका लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों को विभाग से सहायता दिलाई जाएगी। मुआवजे के साथ पेंशन व पीएफ का लाभ दिया जाएगा। परिवार की हर स्तर पर मदद करने का प्रयास किया जाएगा। लापरवाही सामने आने पर टीजी-2 को निलंबित कर दिया है।
- रजनीश कुमार श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed