सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   The scorching heat of the sun burned, the humidity made sweat come out

Ambedkar Nagar News: धूप की तपिश ने झुलसाया, उमस ने छुड़ाए पसीने

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
The scorching heat of the sun burned, the humidity made sweat come out
बुधवार को जिला अस्पताल की बालरोग ओपीडी में बच्चों का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। बुधवार को तेज धूप, गर्म हवा और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं। बुधवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा लेकिन गर्मी की शिद्दत और उमस के कारण यह 45 डिग्री से अधिक महसूस हुआ। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर दूसरी ओर जिला प्रशासन ने लू का अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

अकबरपुर शहर में सुबह से ही धूप की तपिश से लोग बेहाल नजर आए। दिनभर उमस के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। दोपहर के समय टांडा मार्ग से लेकर शहजादपुर बाजार तक सन्नाटा पसरा रहा। दुकानों पर व्यापारी खाली बैठे रहे। लोग आवश्यक काम के कारण ही घरों से निकले और गर्मी से राहत पाने के लिए छांव और ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते नजर आए। कलेक्ट्रेट, दीवानी, विकास भवन और जिला अस्पताल जाने वाले लोग धूप से बचाव के लिए लोग गमछा और चेहरे से ढक कर चलते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़ते तापमान के कारण घरों और कार्यालयों में भी लोगों का बैठना दुश्वार रहा। पंख और कूलर भी इस गर्मी में अभी से जवाब दे रहे हैं। डीएम ईशा प्रिया की ओर से भी गर्मी से बचाव के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही इससे बचाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों का अनुपालन करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos

फिलहाल राहत की उम्मीद नहीं
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि तपिश और उमस से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। श्रीमती गायत्री देवी शुक्ला राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आलापुर की चिकित्सक डॉ. सीमा प्रजापति ने भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भी स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। लू लगने के प्रमुख लक्षण चक्कर आना, तेज सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, तेज बुखार, उल्टी होना, बेहोशी महसूस होना है। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
लू से बचने के उपाय
दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।
बाहर निकलते समय सिर को गमछा, टोपी या छाते से ढककर रखें।
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, ताकि शरीर में पानी की कमी न हो।
नींबू पानी, छाछ, ओआरएस, नारियल पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।
हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन करें।
तला-भुना, ज्यादा मसालेदार और बासी भोजन खाने से बचें।
तरबूज, खरबूजा, खीरा और ककड़ी जैसे मौसमी फलों का सेवन करें।
हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और शरीर को ढककर रखें।
घरों में पर्याप्त वेंटिलेशन और ठंडी हवा की व्यवस्था बनाए रखें।
तेज धूप में लगातार मेहनत करने से बचें और बीच-बीच में आराम करें।
बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें।
मजदूर, किसान और धूप में काम करने वाले लोग नियमित अंतराल पर पानी पीते रहें।
साफ और स्वच्छ पानी का ही सेवन करें तथा साफ-सफाई बनाए रखें।
अस्पताल में हैं पर्याप्त इंतजाम
गर्मी से बचाव के लिए अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग को सभी सीएचसी, पीएचसी व जिला अस्पताल में लू और गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। पर्याप्त मात्रा में ओरआरएस पैकेट आदि की व्यवस्था रहेगी। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बर्दाश्त होगी।
- ईशा प्रिया, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed