सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pilgrims offered chadar at the dargah

Ambedkar Nagar News: दरगाह पर जायरीन ने चढ़ाई चादर

संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 27 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims offered chadar at the dargah
मखदूम अशरफ की दरगाह परिसर पर जियारत करने पहुंचे अकीदतमंद।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। किछौछा क्षेत्र में विशेष नौचंदी मेले के अवसर पर हजरत सैयद मखदूम अशरफ की दरगाह पर बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में जायरीन पहुंचे। सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था, जो दोपहर बाद बढ़ गया। पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग जियारत के लिए पहुंचे।
Trending Videos


जायरीन ने मजार पर फूल, चादर और इत्र पेश किया। देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। दरगाह परिसर में धार्मिक गतिविधियां लगातार चलती रहीं। दरगाह से सटे तालाब में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। कई लोग स्नान के बाद पानी अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंतजामिया कमेटी के अनुसार, जायरीन की सुविधा के लिए सफाई, पेयजल और अनाउंसमेंट की व्यवस्था की गई थी। भीड़ को देखते हुए प्रवेश और निकास के लिए दो द्वार बनाए गए। इससे आवागमन व्यवस्थित रहा।

मेले के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी तैनात रही। किछौछा चौकी प्रभारी कमलेश यादव के नेतृत्व में बल ने निगरानी रखी। भीड़ के बावजूद व्यवस्था सामान्य रही। करीब दो लाख से अधिक जायरीन दरगाह पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed