सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Pollution in Tamsa increased due to illegal construction and dirty drains

Ambedkar Nagar News: अवैध निर्माण और गंदे नालों से बढ़ा तमसा का प्रदूषण

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
Pollution in Tamsa increased due to illegal construction and dirty drains
जलालपुर की तमसा नदी में अवैध निर्माण और गंदे नालों से बढ़ा प्रदूषण।संवाद
विज्ञापन
जलालपुर। नगर पालिका क्षेत्र में बहने वाली तमसा नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ता दिख रहा है। करीब 50 हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में नदी किनारे अवैध निर्माण और गंदे नालों के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नदी के किनारे बड़े पैमाने पर मकान बना दिए गए हैं।
Trending Videos

नियमों के अनुसार नदी से 100 मीटर के दायरे में निर्माण नहीं होना चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। इससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह प्रभावित हो रहा है। नगर क्षेत्र के दर्जनों छोटे-बड़े नालों का गंदा पानी सीधे तमसा नदी में गिर रहा है। इसके साथ प्लास्टिक और रासायनिक अपशिष्ट भी नदी में पहुंच रहे हैं। कई जगह नदी की धारा कमजोर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंबेडकर पर्यावरण समिति के सदस्य केशव श्रीवास्तव ने कई बार नदी की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने बताया कि नालों में जाल न लगने से कचरा सीधे नदी में जा रहा है। दिल्ली से आई नमामि गंगे की केंद्रीय टीम ने निरीक्षण के दौरान कचरा प्रबंधन की कमी और बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई थी। रिपोर्ट में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और नालों के शोधन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। जलालपुर के 80 वर्षीय गुलाबचंद गुप्ता ने बताया कि पहले तमसा नदी का पानी साफ होता था और लोग इसका उपयोग करते थे। अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि तमसा नदी की सफाई और सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। जल्द ही परियोजना तैयार कर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed