फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Power is out in 30 villages along with the city

Ambedkar Nagar News: शहर के साथ 30 गांवों में गुल रही बिजली

Sun, 02 Aug 2026 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Power is out in 30 villages along with the city
अकबरपुर में बिजली के तारों पर लटकती पेड़ की टहनियों को काटते बिजलीकर्मी। विभाग
अंबेडकरनगर। अकबरपुर और भीटी क्षेत्रों में रविवार को अनुरक्षण कार्य और तेज बारिश के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे लगभग 30 गांवों की आबादी को चार घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरी और ग्रामीण दोनों इलाकों के उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे अकबरपुर के वीआईपी बिजली घर क्षेत्र में अनुरक्षण कार्य के चलते पुलिस लाइन, रगड़गंज सहित एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की बिजली रोक दी गई। करीब 11 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। भीटी क्षेत्र में बारिश के कारण कई स्थानों पर फॉल्ट आ गए। इससे इस क्षेत्र के लगभग 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब दो घंटे तक चली बारिश में बिजलीकर्मी फॉल्ट ठीक नहीं कर पाए। उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर दो बजे अकबरपुर के वीआईपी बिजली घर की आपूर्ति सुचारू कर दी गई। इससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

भीटी क्षेत्र में बारिश थमने के बाद बिजली कर्मी फॉल्ट की तलाश में निकले। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीन स्थानों पर फॉल्ट ठीक किए गए। इसके बाद अपराह्न चार बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इस दौरान ग्रामीण इलाकों में लंबे समय तक बिजली गुल रही।आलापुर, जलालपुर और राजेसुल्तानपुर क्षेत्रों में भी दिनभर बिजली आपूर्ति बाधित होती रही। इन क्षेत्रों में ट्रिपिंग और फॉल्ट की समस्या बनी रही। अधीक्षण अभियंता रजनीश कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारिश से हुए फॉल्ट ठीक कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed