{"_id":"69ea5b85b0686ceac4036d54","slug":"ranking-improved-in-high-school-got-worse-in-intermediate-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-154975-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल में रैंकिंग सुधरी, इंटर में बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: हाईस्कूल में रैंकिंग सुधरी, इंटर में बिगड़ी
विज्ञापन
शहर के एके पब्लिक स्कूल में जश्न मनाते टॉपर्स। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- 88.62% विद्यार्थी बीते वर्ष हाईस्कूल में हुए थे उत्तीण, इस बार 91.01% हुए पास
- 83.49% विद्यार्थी इंटर में 2025 में हुए थे पास, इस बार 82.25% रहा परिणाम
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार कुल 69,597 बच्चे शामिल हुए, जिसके सापेक्ष 60,481 उत्तीर्ण हुए हैं। पिछले साल आए परिणामों से तुलना करें तो इस बार हाईस्कूल में जिले की रैंकिंग में सुधार हुआ है, लेकिन इंटरमीडिएट में बड़ी संख्या में बच्चों के फेल होने के कारण रैंकिंग बिगड़ गई है।
वर्ष 2025 की परीक्षा में हाईस्कूल में 35,419 बच्चों में से 29,617 बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। बड़ी संख्या में बच्चों के फेल होने से गत वर्ष रैकिंग 55वें स्थान पर पहुंच गई थी। इस बार हाईस्कूल में 35,238 परीक्षार्थियों में 32,071 छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल में पिछले वर्ष 88.62 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे। इस बार हाईस्कूल का कुल परीक्षा परिणाम 91.01 प्रतिशत दर्ज किया गया और रैंकिंग 33वें स्थान पर रही है। 91.01 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं।
इसी तरह इंटर में पिछले वर्ष 34,379 में से 28,702 विद्यार्थी पास हुए थे। ऐसे में रैंकिंग 28वें पायदान पर रही थी। इस बार इंटरमीडिएट परीक्षा में 34,539 छात्रों ने परीक्षा दी, इनमें कुल 28,410 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इंटर में पिछले वर्ष 83.49 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए थे जबकि इस बार कुल परिणाम 82.25 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट में अंबेडकरनगर को 38वां स्थान मिला है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परिणाम को बेहतर बनाने के लिए प्रयास तो किए गए लेकिन इनका शत प्रतिशत क्रियान्वयन न होने के कारण परिणाम पर खरे नहीं उतर सके।
कमियों को सुधारा जाएगा
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम बेहतर रहे इसके लिए काफी प्रयास किए गए। हाईस्कूल में स्थिति में काफी सुधार हुआ है। इंटर में जो कमियां रह गई हैं, उनको दुरुस्त कराने के लिए इस सत्र में बेहतर प्रयास किए जाएंगे।
- प्रवीन कुमार तिवारी, डीआईओएस
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X