{"_id":"69eaf711b35907d6740bc856","slug":"ambedkar-nagar-a-textile-businessman-died-due-to-electric-shock-on-the-third-day-of-his-brother-s-wedding-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: भाई की शादी के तीसरे दिन करंट से कपड़ा व्यवसायी की मौत, खुशियां मातम में बदलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: भाई की शादी के तीसरे दिन करंट से कपड़ा व्यवसायी की मौत, खुशियां मातम में बदलीं
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 24 Apr 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
सार
शादी समारोह में शामिल होने के बाद दीपचंद अपने किराये के मकान पर पहुंचे थे, जहां वह अकेले थे। देर रात करीब 11 बजे वह घर में बिजली की लाइन ठीक कर रहे थे तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
अंबेडकरनगर जिले के रामनगर बाजार के कपड़ा व्यवसायी दीपचंद (34) की बृहस्पतिवार देर रात करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मूल रूप से नरकटा गांव निवासी दीपचंद के घर 20 अप्रैल को छोटे भाई की शादी हुई थी। शादी के तीसरे दिन हुए इस हादसे से पूरे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
Trending Videos
शादी समारोह में शामिल होने के बाद दीपचंद गुरुवार को गांव से लौटकर रामनगर बाजार (सिपाह) स्थित अपने किराये के मकान पर पहुंचे थे, जहां वह अकेले थे। देर रात करीब 11 बजे वह घर में बिजली की लाइन ठीक कर रहे थे तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमेंट
कमेंट X