{"_id":"69eb492f98e847f557092099","slug":"video-abdakaranagara-ma-24-aparal-sa-shanpr-haga-hamagarada-bharata-parakashha-na-kathara-para-parakashha-thaga-21-hajara-abhayaratha-2026-04-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में 24 अप्रैल से शुरू होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, नौ केंद्रों पर परीक्षा देंगे 21 हजार अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में 24 अप्रैल से शुरू होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा, नौ केंद्रों पर परीक्षा देंगे 21 हजार अभ्यर्थी
अंबेडकरनगर में उत्तर प्रदेश होमगार्ड एनरोलमेंट–2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शनिवार से शुरू हो रही तीन दिवसीय परीक्षा में 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके लिए बैठकों और निरीक्षण का सिलसिला जारी है।
एसपी प्राची सिंह ने बताया कि परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी—प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और द्वितीय पाली अपराह्न 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक संचालित होगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। गर्मी के मद्देनजर पानी, पंखों और कूलर की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने, समयबद्ध व्यवस्था बनाए रखने तथा अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।